मानपुर: सड़क पार करते दिखा बाघ, लोगों ने जान जोखिम में डालकर बनाया वीडियो, पार्क प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
Manpur, Umaria | Mar 30, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ताला उमरिया सड़क मार्ग मे भद्रशिला के पास एक टाइगर सड़क पार करते देखा गया है।इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनो की लाइन लग गई और लोग कथित तौर पर टाइगर के पास चले गए और जान जोखिम में डालकर नजदीक से वीडियो बनाते रहे। मामला सामने आने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।