खुरई: मजदूरी मांगने पर गंदी गालियां और गोली मारने की धमकी, ऑडियो सबूत के साथ देहात थाने में शिकायत
Khurai, Sagar | Jun 9, 2025 सोमवार रात लगभग 8 बजे बरोदिया नौनगर गांव निवासी रामलाल कुशवाहा ने देहात थाने में लिखित शिकायत की है कि वह खुरई के ललिता शास्त्री स्कूल के पास कबीर वार्ड निवासी अमित जैन के साथ ac सुधारने का काम करता है। पिछले महीने के ac सुधारने के 3300 रु बाकी हैं कई बार मांगने पर नहीं दिए, सोमवार को पैसे मांगे तो फोन पर गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दी है।