Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

बारा: भेलांव गांव में ननद-देवर पर 14 लाख के जेवर चोरी का आरोप, भाभी ने बारा थाने में दी तहरीर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Bara, Allahabad | Jun 18, 2026

MORE NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना बारा परिसर में हुआ योगाभ्यास
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
बारा, प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना बारा परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज की कामना के साथ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना बारा परिसर में हुआ योगाभ्यास यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना बारा परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज की कामना के साथ किया गया।

Bara, Allahabad | Jun 21, 2026

विश्व योग दिवस के अवसर पर कौंधियारा थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया  

यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 

थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया।

योग कार्यक्रम में थाना परिसर के सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
 #prayagraj #police

विश्व योग दिवस के अवसर पर कौंधियारा थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया। योग कार्यक्रम में थाना परिसर के सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। #prayagraj #police

Bara, Allahabad | Jun 21, 2026

🚨रेल ट्रैक के किनारे अर्धनग्न युवक का शव मिलने से सनसनी

करछना, प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के किनारे शुक्रवार रात एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🚨रेल ट्रैक के किनारे अर्धनग्न युवक का शव मिलने से सनसनी करछना, प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के किनारे शुक्रवार रात एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bara, Allahabad | Jun 20, 2026

हवाई पट्टी के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घूरपुर पुलिस का # कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 #Prayagraj  #police

हवाई पट्टी के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। घूरपुर पुलिस का # कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Prayagraj #police

Bara, Allahabad | Jun 20, 2026

18 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (संगम) का प्रदर्शन, एसडीएम बारा को सौंपा ज्ञापन
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 

बारा, प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (संगम) ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शनिवार को बारा तहसील में प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा।

संगठन ने वन विभाग पर किसानों की भूमिधरी भूमि पर कंटूर ट्रेंच खोदने, हरे पेड़ों की कटान, अवैध खनन को संरक्षण देने और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। यूनियन ने किसानों की भूमि को कब्जे से मुक्त कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा विभिन्न विकास कार्यों और पर्यावरणीय मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ज्ञापन में खाद-बीज की कालाबाजारी, फर्जी आरा मशीनों के संचालन, सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध और वृक्षारोपण योजनाओं की जांच की मांग भी शामिल रही।

भाकियू (संगम) ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों के हित में आंदोलन किया जाएगा।

18 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (संगम) का प्रदर्शन, एसडीएम बारा को सौंपा ज्ञापन यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (संगम) ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शनिवार को बारा तहसील में प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा। संगठन ने वन विभाग पर किसानों की भूमिधरी भूमि पर कंटूर ट्रेंच खोदने, हरे पेड़ों की कटान, अवैध खनन को संरक्षण देने और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। यूनियन ने किसानों की भूमि को कब्जे से मुक्त कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा विभिन्न विकास कार्यों और पर्यावरणीय मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में खाद-बीज की कालाबाजारी, फर्जी आरा मशीनों के संचालन, सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध और वृक्षारोपण योजनाओं की जांच की मांग भी शामिल रही। भाकियू (संगम) ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों के हित में आंदोलन किया जाएगा।

Bara, Allahabad | Jun 20, 2026