मुज़फ्फरनगर: फाइनेंस और बीमा से बचने का खेल उजागर, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक चला रहे थे आरोपी, पुरकाजी पुलिस ने तीन गिरफ्तार
जनपद मुजफ्फरनगर की पुरकाजी पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोहम्मद साजिद, इस्तकार और फुरकान को गिरफ्तार कर दो ट्रक बरामद किए। आरोपियों ने फाइनेंस और बीमा की किस्त बचाने के लिए फर्जी नंबर का इस्तेमाल करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।