देवबंद: नानौता के आसमान में कारें लटकाए उड़ते दिखे भारतीय वायु सेना के दो चिनूक हेलीकॉप्टर, वीडियो हो रहा वायरल
सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक अनोखा नजारा देखने को मिला। आसमान में दो हेलीकॉप्टर रस्सियों के सहारे कारें लटकाकर ले जाते दिखाई दिए। इस दृश्य का वीडियो शनिवार सुबह करीब 9 बजे सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय अचानक तेज आवाज सुनाई दी।