लखीमपुर खीरी आज दिनांक 15.1.2026 को जेसीआई ने लोहड़ी का भव्य आयोजन किया, जिसमें सदस्यों ने पारंपरिक पर्व की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताएं हुईं और पुरस्कार वितरण किया गया। जेसीआई अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन परंपराओं को जीवंत बनाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।