कुरडेग: कुरडेग सोनाजोर नदी के पास मवेशी लदा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी
कुरडेग थाना क्षेत्र के सोनाजोर नदी के पास बीती देर रात प्रतिबंधित मवेशी लदा हुआ पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी थाना को गुरुवार की सुबह 9:00 बजे हुई, जिसके बाद थाना प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकाला। बताया गया कि दो मवेशी की मौत हो गई जबकि तीन घायल है इधर पुलिस जांच कर रही है।