पन्ना: मोहनपुरा में आकाशी बिजली से महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
Panna, Panna | Jul 19, 2024 बृजपुर थाना और पहाड़ीखेरा चौकी अंतर्गत ग्राम मोहनपुरा में एक महिला आकाशी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाशी बिजली के चलते महिला बेहोश हो गई थी।