Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार श्रीनाथजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। कार्रवाई के दौरान 17 मोबाइल फोन, 17 एटीएम कार्ड, 36 सिम कार्ड, 2 चेकबुक, ₹21,500 नकद तथा एक टाटा पंच कार जब्त की गई है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट में कुछ युवक साइबर ठगी से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां डूंगरपुर जिले के आसपुर क्षेत्र के सात युवक ऑनलाइन ठगी करते पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी Locanto.com और Call Girl Escort Services जैसी वेबसाइटों के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे थे। आरोपी वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर दर्ज करते थे और ग्राहक के संपर्क करने पर विभिन्न महिलाओं की तस्वीरें भेजकर सर्विस, रूम बुकिंग और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। रकम प्राप्त होने के बाद आरोपी पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर देते थे। अधिकांश मामलों में लोकलाज और बदनामी के डर से पीड़ित पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराते थे, जिसका फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, नकदी और एक कार बरामद की है। मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद दाधीच के नेतृत्व में जारी है। वहीं श्रीनाथजी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।, #udaipur #उदयपुर #NewsUpdate #RajasthaNews #rajasthan

Girwa, Udaipur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार श्रीनाथजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। कार्रवाई के दौरान 17 मोबाइल फोन, 17 एटीएम कार्ड, 36 सिम कार्ड, 2 चेकबुक, ₹21,500 नकद तथा एक टाटा पंच कार जब्त की गई है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट में कुछ युवक साइबर ठगी से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां डूंगरपुर जिले के आसपुर क्षेत्र के सात युवक ऑनलाइन ठगी करते पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी Locanto.com और Call Girl Escort Services जैसी वेबसाइटों के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे थे। आरोपी वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर दर्ज करते थे और ग्राहक के संपर्क करने पर विभिन्न महिलाओं की तस्वीरें भेजकर सर्विस, रूम बुकिंग और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। रकम प्राप्त होने के बाद आरोपी पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर देते थे। अधिकांश मामलों में लोकलाज और बदनामी के डर से पीड़ित पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराते थे, जिसका फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, नकदी और एक कार बरामद की है। मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद दाधीच के नेतृत्व में जारी है। वहीं श्रीनाथजी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।, #udaipur #उदयपुर #NewsUpdate #RajasthaNews #rajasthan - Girwa News