सासाराम: रोहतास जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी हुए सेवानिवृत सदर अस्पताल में विदाई समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Sasaram, Rohtas | Apr 30, 2024 रोहतास जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी आज सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत होने के बाद सासाराम के सदर अस्पताल में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान कई चिकित्सक ने सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया है। इस दौरान काफी संख्या में सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।