कुरूद: एनआईटी रायपुर करेगा धमतरी-कुरूद के गांवों में भू-जल का वैज्ञानिक सर्वे
Kurud, Dhamtari | Jun 23, 2026 धमतरी और कुरूद के चयनित गांवों में भू-जल स्थिति के वैज्ञानिक सर्वे का काम एनआईटी रायपुर द्वारा शुरू किया जाएगा। ‘मोर गाँव मोर पानी’ अभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण के लिए विशेष योजना तैयार होगी। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर जल संरक्षण कार्य किए जाएंगे।