गुरुवार को 2:00 दिन से आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर एवं संचालन थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को बताया कि होली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाना चाहिए। वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।