बिश्रामपुर: रामनवमी पूजा को लेकर विश्रामपुर अनुमंडलीय पुलिस ने नगर परिषद मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला
विश्रामपुर अनुमंडलीय पुलिस ने नगर परिषद मुख्यालय में शुक्रवार की देर शाम छः बजे फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस मुख्य सड़क होते हुये सभी गलियों में पैदल भ्रमण किया। इस क्रम मे पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारे के बीच रामनवमी महोत्सव को मनाने का अपील किया।