बिश्रामपुर: रेहला में निकला भव्य राम नवमी जुलूस, राम रथ रहा आकर्षण का केंद्र, गण्यमान लोगों को किया गया सम्मानित
रेहला के दर्जनों गांव में रविवार की शाम चार बजे रामनवमी का भव्य जुलुस निकला। जुलुस में राम भक्तो का शैलाब उमड़ पड़ा। रामनवमी का जुलुस रेहला महाबीर चौक से शुरू हुआ। जुलुस ओवर ब्रिज,थाना चौक,रेलवे स्टेशन चौक,बाबा योगिबिर देवस्थ,बी मोड़,डंडिला खुर्द,ग्रासिम इंडस्ट्रीज मेंन गेट होते हुए रेहला शुक्र बाजार पहुंच। जहां जय श्री राम के नारों के बीच जुलूस का समापन हुआ।