बिश्रामपुर: घासीदाग भुइंया टोला में भीषण आग, पांच घर जलकर खाक, घटनास्थल पर विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत घासीदाग के भुइंया टोला में शनिवार को भीष्ण आग लग गयी। जिसमे पांच लोगों का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शाम छः बजे विधायक नरेश प्रसाद सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। आगजनी की इस घटना से पांच परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।