बिश्रामपुर: रामनवमी पूजा समिति ने विश्रामपुर थाने में एसडीपीओ और पुलिस अधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
रामनवमी पूजा समिति द्वारा विश्रामपुर थाना में शनिवार की दोपहर एक बजे एसडीपीओ सहित कई पुलिस पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बताते चले कि रामनवमी पूजा समिति के कई सदस्य रेहला व विश्रामपुर थाना में गये। और रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार तथा विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे से मुलाकात कर उन्हें रामनवमी पूजा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।