शामली: जिला अस्पताल शामली के गेट के पास महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में नहीं किया गया था भर्ती
Shamli, Shamli | Apr 10, 2026 गुरूवार की रात करीब 9 बजे की शामली जिला अस्पताल के गेट के पास की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो एक गर्भवती महिला सड़क पर बच्चे को जन्म देती दिख रही है, जबकि उसके परिजन अस्पताल स्टॉफ पर भर्ती नही करने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, बागपत जिले के गांव असारा निवासी उस्मान की पत्नी कौशर को परिजन प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे।