विदिशा नगर: हिंदू परिवार उठाता है बाबड़ी वाले बाबा की सवारी, सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल
मोहर्रम की 10वीं तारीख पर शुक्रवार रात 9 बजे बाबड़ी वाले बाबा सहित विभिन्न सवारियां परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ कर्बला के लिए रवाना होंगी। बड़े बाजार स्थित बाबड़ी वाले बाबा की मजार की खासियत यह है कि वर्षों से इसकी सेवा कुशवाहा परिवार करता आ रहा है। अब परिवार की पांचवीं पीढ़ी इस परंपरा का निर्वहन कर रही है।