सोहागपुर: सोहागपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, बिजौरी गांव का मामला
शहडोल जिले के सोहागपुर थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी मथुरा प्रसाद यादव ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी दरियाब सिंह,रामचंद्र,बाबूलाल,अनंतवती,अंजू बाई के द्वारा जमीनी बात को लेकर मारपीट की गई है,पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।