खंडेला: कोटडी धायलान ग्राम में 211 जनों ने किया रक्तदान,
Khandela, Sikar | Jan 21, 2024 कोटड़ी धायलान में 211 जनों ने किया रक्तदान रींगस। कस्बे के निकटवर्ती गांव कोटड़ी धायलान में स्वर्गीय झाबर सिंह धायल की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 211 जनों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि खंडेला विधायक सुभाष मील ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मानव शरीर ही रक्त की फैक्ट्री है इसलिए किसी जरुरतमंद की जान बचाने के लिए समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।