बिंदकी: जोनिहा-अमौली रोड पर शहजादीपुर नहर पुल के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर अधेड़ घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा-अमौली रोड में शहजादीपुर नहर पुल के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सहित गिरकर ननका उम्र 50 वर्ष पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम गांजर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गया। इसका एक हाथ फैक्चर हो गया। जिसको सीएचसी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया गया।