राजगढ़: सांसद कस्वां ने सडक़ परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी उदीप के. सिंघल से मुलाकात कर सडक़ परिवहन के मुद्दे रखे
Rajgarh, Churu | May 21, 2026 चूरू सांसद राहुल कस्वां ने सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी उदीप के. सिंघल से मुलाकात कर चूरू जिले के सडक़ परिवहन से जुड़े विषयों पर बात की। सांसद कस्वां ने कहा कि सादुलपुर में पिलानी फाटक ओवरब्रिज से लेकर रड़वा बाईपास तक लगभग 18 करोड़ ₹ की स्वीकृति मिल चुकी है अत: इस फोरलेन सडक़ (लेफ्ट आउट पार्ट) का कार्य अतिशीघ्र शुरू करवाया जाए।