हरदा: महंगाई के खिलाफ हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता
Harda, Harda | Mar 31, 2026 देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में मंगलवार को हरदा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस, बिजली और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेसी शामिल हुए।