लोहरदगा: लोहरदगा DLSA द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ज़िले के प्रखंडों में जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्रम में सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे जिले के विभिन्न प्रखंडों में पीएलवी के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना एवं जिला पुलिस बल के पदाधिकारियों के साथ सड़क पर चल रहे लोगों एवं वाहनों को रोककर सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।