राजगढ़: पहाडसर रेलवे स्टेशन पर मिले शव मामले में सादुलपुर जीआरपी थाने में GRP कांस्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Jun 16, 2026 पहाडसर रेलवे स्टेशन के पास मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में नया और गंभीर मोड सामने आया है।मृतक के पुत्र ने जीआरपी के एक कांस्टेबल पर पिता की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंकने का आरोप लगाया है। सादुलपुर जीआरपी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ के वार्ड 16, सुभाष नगर निवासी पवन कुमार पुत्र जयप्रकाश नायक ने जीआरपी थाना में मामला दर्ज करवाया है।