मिर्ज़ापुर: उसरहवा गांव में बकरी चराने गई महिला की ट्रेन से कटकर हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले कि गुरुवार की पूर्वाह्न 11:00 पड़री थाने के उसरहवा गांव निवासी सुनीता देवी 35 वर्ष पत्नी रंजीत कुमार। अपने घर से रेलवे लाइन की तरफ बकरी चराने गई थी। बकरी चराते समय महिला किसी ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का पति रंजीत कुमार मजदूरी का कार्य करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।