मिर्ज़ापुर: मड़िहान के एक गांव की विवाहिता ने कलेक्ट्रेट में डीएम व एसपी को सौंपा पत्र, कहा- उसके साथ कई लोगों ने किया रेप
मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे डीएम और एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि उसके साथ कई लोगों ने रेप किया है। लेकिन आरोपी अभी भी घूम रहे हैं। पहली बार उसके साथ 2022 में रेप हुआ। उसके बाद कई बार अन्य लोगों ने रेप किया। लेकिन मड़िहान थाना की पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।