फूलपुुर: रास्ता विवाद में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
झूंसी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित बिंद ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने रास्ता बंद कर विरोध करने पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शनिवार 01 बजे मिली जानकारी