मिर्ज़ापुर: कछवा के केवटावीर की दंपति ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, नाबालिक पुत्री को भगा ले जाने वाले विपक्षी पर कार्रवाई की मांग की
कछवा थाना क्षेत्र के केवटावीर की दंपति ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षियों पर उसकी नाबालिक पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि विपक्षी लगातार उसकी नाबालिक लड़की को परेशान कर रहे थे, इससे आजीज आकर उसने अपनी बेटी को उसके नानी के घर पहुंचा दिया था। विपक्षी उसकी नानी के घर चंदौली पहुंचकर उसे भगा ले गया।