डोभी: ओरमा से एनबीडब्लू वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Dobhi, Gaya | Apr 13, 2026 डोभी थाना क्षेत्र के ग्राम ओरमा निवासी वारंटी चंद्रदेव पासवान उर्फ भूखन को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को विधि सम्मत कार्रवाई के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।