ऊंचाहार: सवैया हसन गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की हुई मौत, मृतक रामचंद्रपुर गाँव के थे
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर सवैया हसन गाँव के पास शनिवार की शाम, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सतीश व उनके पिता दिलीप निवासी रामचंद्रपुर गम्भीर रुप से घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी।