शाहबाद: जंगल में पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय लापता वृद्ध का शव
Shahbad, Baran | Apr 15, 2026 जानकारी बुधवार शाम 6 बजे मिली शाहबाद उपखंड के नेशनल हाईवे-27 के पास जंगल क्षेत्र में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में शव करीब 8 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मुंडियर निवासी 70 वर्षीय बन्नीराम जाटव के रूप में हुई है।