कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर बुधवार को सुबह से शाम तक नहीं लगा जाम, यात्रियों ने ली राहत की सांस
बुधवार को सुबह के 8:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक पूरा दिन कोईलवर छपरा फोरलेन पर जाम नहीं लगने से यात्रियों ने ली राहत की सांस। कोईलवर छपरा फोरलेन पर जाम की समस्या से आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही आज बुधवार को सुबह के 8:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 तक जाम नहीं लगने से यात्रियों को आवागमन करने में किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं हुआ