कोईलवर: आरा-छपरा फोरलेन पर मंगलवार को देर शाम तक जाम रहा, यात्री और ड्राइवर हुए परेशान
आरा-छपरा फोरलेन पर बालू लदे वाहनों के बेतरतीब परिचालन के कारण मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम के 7:00 बजे तक जाम लगा रहा। प्रशासन के तमाम प्रयासों के वावजूद लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। हलाकि पुलिस के द्वारा लगातार मेहनत से एक लेन पूरी तरह किलियर रहा। वही विपरीत दिशा से परिचालन की वजह से दूसरे लेने में भी रुक रुक कर जाम लग जा रहा था।