इगलास: इगलास में दहेज हत्या के मामले में 2 साल से फरार आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Iglas, Aligarh | Jul 2, 2026 इगलास कोतवाली पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में 2 साल से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना इगलास पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस टीम ने दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।