ब्यावरा: ब्यावरा पुलिस ने नकली नोट बताकर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार
Biaora, Rajgarh | Apr 23, 2026 ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी कर खुलासा करते हुए बताया कि करीब 40 लाख रुपए के कागज के टुकड़ों को असली नोट बताकर गुना निवासी फरियादी पंकज प्रजापति के साथ धोखाधड़ी करने वाले भोपाल निवासी आरोपी मोहम्मद हनीफ और मनोज नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी बख्तार अभी फरार चल रहा है।