ललितपुर: Lucc चित फंड कंपनी के मुख्य संचालक रवि तिवारी और उनके भाई विनोद तिवारी को हाईकोर्ट के आदेश पर जेल से मिली रिहाई
lucc कंपनी के मुख्य संचालक रवि तिवारी और उनके भाई विनोद तिवारी को हाई कोर्ट के आदेश पर जेल से रिहा कर दिया गया है। हम आपको बताते चलें कि 10 अक्टूबर को अपर जिला न्यायाधीश जज ने आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था इसके बाद आरोपियों ने हाई कोर्ट में अपील की थी हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपियों के रिहाई के आदेश जारी किए थे।