ललितपुर: मोहल्ला चौबयाना निवासी हर्षित की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा, मृतक की बहन ने अपने पति पर हत्या की आशंका जताई
चौबयाना निवासी हर्षित पुत्र महेश रैकवार का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोविंद सागर बांध उतराता मिला था। उक्त मामले में सनसनी खोज मामला सामने आया है।जहां मृतक की बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति द्वारा उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उसने आशंका जताते हुए बताया कि उसके पति द्वारा ही उसके भाई की हत्या की गई है।