अकोढ़ी गोला: ऑपरेशन मुस्कान के तहत अकोढ़ीगोला पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, बरामद मोबाइल किए सुपुर्द
ऑपरेशन मुस्कान के तहत अकोढ़ीगोला पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, बरामद मोबाइल किए सुपुर्द अकोढ़ीगोला थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना की।