बिहारीगंज: बनारस की गंगा महाआरती की तर्ज पर बिहारीगंज में हुई मां दुर्गा की महाआरती, उमड़े श्रद्धालु
बिहारीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान में सोमवार की शाम बनारस की गंगा महाआरती की तर्ज पर भव्य महाआरती हुई। बनारस से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न कराई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आजादी से पूर्व से यहां मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। पूजा समिति के अनुसार, मंगलवार को भी महाआरती का आयोजन होगा।