धनवार: राशन कालाबाजारी मामले में एफआईआर दर्ज, वाहन चालक गिरफ्तार
धनवार प्रखंड के डोरंडा पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ में सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) श्रीकांत रजवार के आवेदन पर घोड़थम्भा ओपी में गौसिया स्वयं सहायता समूह के संचालक नूर मोहम्मद तथा ऑटो चालक रविन्द्र राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।