मंगलवार को दोपहर 1 बजे मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत सारनी मंडल के वार्ड क्रमांक 12 स्थित बूथ क्रमांक 53 व 54 तथा बगडोना मंडल के सलैया ग्राम पंचायत के बूथ क्रमांक 12, 13 व 14 में मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और बूथ लेवल एजेंट (BLA) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।