भगवानपुर: मंत्री सुरेंद्र मेहता नरहरीपुर पंचायत में अगलगी पीड़ित परिवार से मिले, हर संभव मदद का दिया भरोसा
भगवानपुर प्रखंड के नरहरिपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या-10 निवासी दिलीप पासवान के एस्बेस्टस नुमा घर में बीते दिनों हुई अगलगी की दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार की शाम करीब पांच बजे विधायक सह मंत्री सुरेंद्र मेहता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाँढ़स बंधाया और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया