मोहनपुर: सारवां थाना क्षेत्र के अंधेरी गांव में एक महिला ने घरेलू समस्या से परेशान होकर किया विषपान
सारवां थाना क्षेत्र के अंधेरी गांव में एक महिला ने घरेलू समस्या से परेशान होकर विषपान कर लिया परिजनों ने जब उसकी हालत देखी तो उसे इलाज के लिए रविवार दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है विनीता देवी के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि सब घर से काम के लिए निकले थे तभी घर से फोन आया की मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया सूचना मिलते ही घर पहुंचे।