ओंकारेश्वर में अधिकमास के चलते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में लोग नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ के बीच घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।