अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के रिउला हाट से अरई गांव निवासी नवल चौहान के स्प्लेंडर प्लस बाइक रविवार की शाम चोरी हो गई थी। इस मामले में बाइक मलिक नवल चौहान ने अतरी थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने सोमवार की शाम 7 बजे बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है