नवलशाही थाना क्षेत्र के पोलवाबर में बीती रात हाथियों के झुंड ने श्रीलाल टुडू के कच्चे मकान को तहस-नहस कर दिया। घर में रखा 4 क्विंटल चावल और 4 क्विंटल महुआ खा गए। गृहस्वामी किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। वहीं देवीपुर में हाथियों ने एक किसान की बाउंड्री तोड़ दी और खड़ी फसल को रौंद डाला। किसान को भारी नुकसान हुआ है। हाथियों को देख गांव में दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चे घरों में छिप गए। ग्रामीणों का कहना है, हाथी आए दिन गांव में घुस रहे हैं। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम देर से पहुंचती है। जान-माल दोनों खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों को जल्द जंगल की ओर भगाया जाए और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।कोडरमा चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसे में जंगल और उससे सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीण सबसे ज्यादा खतरे में हैं। कई लोग अब भी मिट्टी और कच्चे मकानों में रहते हैं, जिससे हाथियों के हमले की स्थिति में उनकी जान पर सीधा खतरा मंडराता रहता है।