डोमचांच में पैतृक जमीन विवाद पर विकास कुमार ने दी सफाई
डोमचांच में पैतृक जमीन विवाद को लेकर डोमचांच निवासी विकास कुमार ने रिश्तेदारों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके दादा स्व. रामेश्वर प्रसाद के नाम वर्ष 1973 में खरीदी गई 16 डिसमिल जमीन सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीएड कॉलेज के संस्थापक हिमांशु कुमार को बेची गई है। विकास ने दावा किया कि उपलब्ध दस्तावेज, वंशावली और अन्य साक्ष्य रामेश्वर प्रसाद के अस्तित्व की पुष्टि करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय और अंचल अधिकारी की जांच रिपोर्ट में आपत्तिकर्ता के दावों को तथ्यहीन बताया गया है। प्रेस वार्ता में पंकज कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Koderma, Kodarma | Jul 26, 2026