बबेरू: जरोहरा गांव में बाइक पर पीछे बैठी महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | May 3, 2025 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी गायत्री देवी पत्नी संतलाल उम्र करीब 40 वर्ष, यह अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी गांव में ही अचानक बाइक में पीछे बैठी महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसको सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया,जहां उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया।