कटिहार: पूर्णिया जिले के सर्पदंश पीड़ित किसान की सदर अस्पताल में बची जान
बुधवार की दोपहर 1 बजे एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे थे। जिसकी हालत सांप के डसने से बिगड़ी थी। घटना के बारे में किसान श्याम सिंह के परिजन ने बताया कि उनका घर बेलोरी गांव है। श्याम सिंह अपने खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान एक रसल वाइपर सांप ने उनके पैर पर डस लिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।